छत्तीसगढ़

खमतराई पुलिस ने की कार्रवाई, 1 लाख 60 हजार के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Nil dhankar
26 Oct 2021 5:54 PM IST
खमतराई पुलिस ने की कार्रवाई, 1 लाख 60 हजार के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
x

रायपुर। खमतराई पुलिस ने गांजा तस्करी करते अंतर्राज्यीय तस्कर बेड़ी झारिया को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक खमतराई पुलिस को सूचना मिली थी, कि व्यास तालाब के पास एक व्यक्ति झोला में गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री तारकेश्वर पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री विश्व दीपक त्रिपाठी द्वारा थाना प्रभारी खमतराई श्री अश्वनी राठौर को आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम बेड़ी झारिया निवासी जबलपुर (मध्य प्रदेश) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें झोला की तलाशी लेने पर झोला के अंदर मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी बेड़ी झारिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 08 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 1,60,000/- रूपए जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा गांजा को उड़ीसा से लाकर जबलपुर ले जाना बताया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 687/21 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी - बेड़ी झारिया पिता हिम्मत झारिया, उम्र 19 वर्ष, साकिन सरस्वां थाना कुण्डम, जिला जबलपुर (म.प्र.)।

Next Story