छत्तीसगढ़
स्वच्छता के उत्कृष्ट कार्य पर खम्हार के स्वच्छग्राही समूह का सम्मान
Shantanu Roy
28 May 2026 8:00 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। सुशासन तिहार 2026 के तहत जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के खम्हार में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) रायगढ़ के अंतर्गत स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छग्राही समूह को सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत खम्हार के स्वच्छग्राही समूह के अध्यक्ष एवं सचिव को जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीनव बिरजू राठिया द्वारा साड़ी एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में समूह द्वारा गांव में स्वच्छता जागरूकता, साफ-सफाई एवं सामुदायिक सहभागिता के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गई।
कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राठिया ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा सामाजिक दायित्व है। ग्राम खम्हार के स्वच्छग्राही समूह ने जिस समर्पण और जिम्मेदारी के साथ गांव को स्वच्छ एवं जागरूक बनाने का कार्य किया है, वह अन्य ग्राम पंचायतों के लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर उन्होंने “स्वच्छ गांव-स्वस्थ समाज” का संदेश देते हुए ग्रामीणों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। यह सम्मान स्वच्छता दीदियों के उत्साह, मेहनत और समर्पण का प्रतीक बताया गया, जिसने गांव में स्वच्छ वातावरण निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





