छत्तीसगढ़

खाईवाल अंकित अग्रवाल गिरफ्तार, नागपुर से दबोचा गया

jantaserishta.com
8 May 2026 9:04 PM IST
खाईवाल अंकित अग्रवाल गिरफ्तार, नागपुर से दबोचा गया
x
सटोरी नमन जग्गी और आयुष जैन को उपलब्ध करता था आईडी.
रायपुर: ऑनलाइन सट्टे के विरुद्ध रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई जारी है। रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने नागपुर से खाईवाल अंकित अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। वह पूर्व में गिरफ्तार आरोपी नमन जग्गी और आयुष जैन को आईडी उपलब्ध कराता था। नमन और आयुष की निशानदेही पर अंकित को गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के मुताबिक अंकित अग्रवाल ऑफलाइन सट्टे का बड़ा खाईवाल है। तेलीबांधा थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। न्यायिक रिमांड के लिए आरोपी को न्यायालय के लिए रवाना किया गया है।
बता दें कि हाल ही में पुलिस ने खाईवाल नमन जग्गी और आयुष जैन को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से मास्टर आईडी, सट्टा पैनल और करोड़ों रुपये के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज एवं सट्टा-पट्टी जब्त की गई थी। प्रारंभिक जांच में कई बड़े सर्राफा कारोबारियों और व्यापारियों के आरोपियों के संपर्क में होने की आशंका जताई गई है। इस पूरे मामले का रायपुर पुलिस कमिश्नरेट जल्द खुलासा करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story