छत्तीसगढ़

खैरागढ़ उप चुनाव: जीत की ओर यशोदा वर्मा, कांग्रेस दफ्तर में जश्न का माहौल

Nil dhankar
16 April 2022 12:38 PM IST
खैरागढ़ उप चुनाव: जीत की ओर यशोदा वर्मा, कांग्रेस दफ्तर में जश्न का माहौल
x

रायपुर। नवें राउंड में 10040 वोटों से कांग्रेस आगे. जीत की ओर कांग्रेस की यशोदा वर्मा बढ़ रही हैं. बीजेपी प्रत्याशी कोमल जंघेल दूसरे नंबर पर हैं.वही खैरागढ़ में जीत की ओर प्रत्याशी के अग्रसर होने पर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय रायपुर में जश्न का माहौल है. कांग्रेस की बढ़ती लीड के बीच नेताओं का मतगणना स्थल पहुंचने का सिलसिला जारी है. बता दें कि छग के खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए 12 अप्रैल को संपन्न हुए मतदान की प्रक्रिया के बाद अब 16 अप्रैल को मतगणना हो रही है. मतगणना का कार्य सुबह 8 बजे से राजनांदगांव शहर के बीज निगम कार्यालय परिसर में हो रही है.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story