छत्तीसगढ़

खैरागढ़ उपचुनाव: मतदान खत्म, 78% हुई वोटिंग

Nilmani Pal
12 April 2022 6:07 PM IST
खैरागढ़ उपचुनाव: मतदान खत्म, 78% हुई वोटिंग
x

खैरागढ़। खैरागढ़ विधानसभा के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान शाम 5 बजे खत्म हो गया है। इस दौरान करीब 78% मतदान हुआ है। अब जो लाइन में लगे हैं, सिर्फ वही मतदान कर रहे हैं। इसके बाद ही निर्वाचन आयोग की ओर से अंतिम आंकड़े जारी किए जाएंगे। हालांकि जैसी संभावना जताई जा रही थी, मतदान की रफ्तार वैसी नहीं बढ़ी। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में मतदान को लेकर ज्यादा उत्साह दिखाई दिया।

उप चुनाव के लिए दोपहर 3 बजे तक 65.68 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इसमें 65.04 प्रतिशत पुरूष और 66.33 फीसदी महिलाएं मतदान किया। इससे पहले दोपहर एक बजे तक मतदान का प्रतिशत 52.74 था। तब महिला और पुरूष मतदाता बराबर की संख्या में वोट करने पहुंच चुके थे। अब तक जहां 52.88% पुरुषों ने मतदान किया है, वहीं 52.59% महिलाएं भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुकी हैं। आंकड़ों की बात करें तो सुबह 11.30 बजे तक 34.56 फीसदी और सुबह 9 बजे तक 17 फीसदी मतदान हुआ था।


Next Story