छत्तीसगढ़

खैरागढ़ उपचुनाव: कल होगी मतगणना, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Nilmani Pal
15 April 2022 11:59 AM GMT
खैरागढ़ उपचुनाव: कल होगी मतगणना, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
x

राजनांदगांव। राजनांदगांव में खैरागढ़ उपचुनाव के लिए कल यानी शनिवार को मतगणना होगी। राजनांदगांव शहर में स्थित बीज निगम कार्यालय परिसर को मतगणना स्थल बनाया गया है। यहां पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। इसके लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। जिसमें 21 राउंड में मतों की गणना की जाएगी। प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, 16 अप्रैल की सुबह उम्मीदवारों और अब्जर्वर की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। पहले डाक मतपत्रों की गणना की जाएगी। सके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के माध्यम से हुए मतदान की गणना होगी। मतगणना के लिए प्रत्येक टेबल पर दो गणना अधिकारी के साथ एक माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है।

बता दें कि खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए 12 अप्रैल को मतदान हुआ था। अब 16 अप्रैल को मतगणना का कार्य शुरू होगा। इसके लिए एक दिन पहले से कर्मचारियों को ड्यूटी पास बांट दिए गए हैं। वहीं मतगणना स्थल पर 3 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी तारण प्रकाश सिन्हा ने आज मौके पर पहुंच मतगणना स्थल पर रिहर्सल का जायजा लिया।


Next Story