छत्तीसगढ़

खैरागढ़ उपचुनाव: चुनाव प्रचार पर निकली कांग्रेस नेत्री हिमानी वासनिक बोली - कांग्रेस की लहर है...

Nilmani Pal
4 April 2022 11:40 AM GMT
खैरागढ़ उपचुनाव: चुनाव प्रचार पर निकली कांग्रेस नेत्री हिमानी वासनिक बोली - कांग्रेस की लहर है...
x

खैरागढ़। खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस अपनी पूरी ताकत झोंक रही है. चुनाव प्रचार करने निकली युवा कांग्रेस की प्रदेश सचिव और लोकगायिका हिमानी वासनिक ने कहा कि भूपेश है तो भरोसा है। नया जिला मिलने से क्षेत्र के लोगो की समस्याएं दूर होगी।

व्यापारी वर्ग के एक प्रतिनिधि से बात करते हुए उन्होंने कहा की खैरागढ़ की जनता जिला चाहती है। इस माँग हेतु जिला बनाओ समिति का भी गठन किया गया है। सरकार किसी की भी आये अगर जिला घोषणा नही होती है तो ये छलावा माना जायेगा।

बता दें कि खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस ने नया जिला बनाने का वादा किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है, कांग्रेस का विधायक बनने के अगले दिन खैरागढ़-छुईखदान-गंडई नया जिला बनेगा। खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए 17 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जो 24 मार्च तक ली। तय कार्यक्रम के अनुसार स्कूटनी के बाद 28 मार्च नाम वापसी की अंतिम तिथि थी। अब उप चुनाव के लिए 12 अप्रैल को मतदान होगा और 16 अप्रैल को मतगणना होगी। राजनांदगांव जिले की यह सीट खैरागढ़ सियासत के राजा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद खाली हुई है।

Next Story