छत्तीसगढ़

खैरागढ़ उपचुनाव: 16वें राउंड में कांग्रेस को मिली बड़ी बढ़त, 17530 मतों से आगे

Nilmani Pal
16 April 2022 8:49 AM GMT
खैरागढ़ उपचुनाव: 16वें राउंड में कांग्रेस को मिली बड़ी बढ़त, 17530 मतों से आगे
x

खैरागढ़। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के 16वें राउंड में कांग्रेस आगे चल रही है। अब कांग्रेस की बढ़त का अंतर बढ़ने लगा है। कांग्रेस उम्‍मीदवार यशोदा वर्मा भाजपा के कोमल जंघेल से 17530 मतों से आगे हैं। दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह के गांव उदयपुर में भी कांग्रेस आगे चल रही है। यहां से कांग्रेस ने 554 मतों से बढ़त हासिल की है। यशोदा को 804 और कोमल जंघेल को 250 वोट मिले हैं।

12वें राउंड में कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। यशोदा वर्माको 5178 व कोमल जंघेल को 3170 वोट मिले। इस तरह कांग्रेस को 2802 से बढ़त मिली है। अब कांग्रेस की कुल बढ़त 13175 हो गई।

10वें राउंड में कांग्रेस को एक बार फिर बड़ी बढ़त मिली। इसमें कुल 2116 मतों से बढ़त के साथ कांग्रेस ने जीत की ओर कदम बढ़ा दिया है। यशोदा वर्मा को 4705 और कोमल जंघेल को 2589 वोट मिले हैं। इस तरह कुल बढ़त 12,000 से अधिक मतों की हो गई है। खास बात यह है कि पहले यह सीट जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के पास थी। इस चुनाव में उसके प्रत्याशी चौथे नंबर पर हैं।

Next Story