छत्तीसगढ़

खैरागढ़ उपचुनाव: 7 वें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस उम्मीदवार 9891 वोटों से आगे, रुझान आने के बाद झूम उठे कांग्रेसी

Nil dhankar
16 April 2022 12:12 PM IST
खैरागढ़ उपचुनाव: 7 वें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस उम्मीदवार 9891 वोटों से आगे, रुझान आने के बाद झूम उठे कांग्रेसी
x

खैरागढ़। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शनिवार सुबह 8 बजे से जारी है। कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा शुरू से बढ़त बनाए हुए हैं। 7वें राउंड के खत्म होने पर उन्होंने BJP उम्मीदवार कोमल सिंह जंघेल से 9891 मतों से बढ़त बना ली है। दूसरी ओर JCCJ उम्मीदवार नरेंद्र सोनी, निर्दलीय प्रत्याशी विप्लव साहू से भी पीछे चल रहे हैं। नरेंद्र सोनी के साथ ही अन्य कई निर्दलीय उम्मीदवारों का अपनी जमानत तक बचाना मुश्किल होगा।

कांग्रेस की पहले राउंड से ही मार्जिन बढ़ती जा रही है। 6वें राउंड के खत्म होने तक वह 8886 वोटों से आगे चल रही हैं। BJP प्रत्याशी कोमल सिंह जंघेल अभी भी दूसरे नंबर पर हैं। जनता ने नोटा का भी जमकर इस्तेमाल किया है। 6वें राउंड के खत्म होने पर नोटा को 827 वोट मिले हैं। दोपहर बाद 2 बजे तक तस्वीर साफ हो जाने की संभावना है। मतगणना 21 चरणों में होगी। इसके लिए ढाई सौ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Next Story