छत्तीसगढ़

खैरागढ़ उपचुनाव: सीएम शिवराज आज साल्हेवारा और कोपेभांठा में करेंगे चुनावी रैली

Nil dhankar
8 April 2022 9:21 AM IST
खैरागढ़ उपचुनाव: सीएम शिवराज आज साल्हेवारा और कोपेभांठा में करेंगे चुनावी रैली
x

रायपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ उपचुनाव में चुनावी सभा करेंगे. खैरागढ़ उपचुनाव मे बीजपी ने ताकत झोंक दी है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खैरागढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इसके लिए आज छत्तीसगढ़ आएंगे.

अपने निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 12.20 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे. वहां से हेलीकाप्टर से खैरागढ़ जाएंगे. मुख्यमंत्री चौहान दोपहर 12.55 बजे साल्हेवारा खैरागढ़ में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री चौहान दोपहर 3 बजे साल्हेवारा से ग्राम कोपेभांठा पहुंचेंगे, वहां की सभा को संबोधित करने के बाद शाम 4 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे. इसके बाद शाम 4.45 बजे रायपुर से भोपाल के लिए रवाना होंगे. बता दें कि 12 अप्रैल को खैरागढ़ विधानसभा सीट पर मतदान होना है.


Next Story