छत्तीसगढ़

खैरागढ़ उपचुनाव: 11 बजे तक हुआ 34 प्रतिशत वोटिंग

Nil dhankar
12 April 2022 11:38 AM IST
खैरागढ़ उपचुनाव: 11 बजे तक हुआ 34 प्रतिशत वोटिंग
x

खैरागढ़। खैरागढ़ उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। 11 बजे तक 34 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है। मजेदार बात यह है कि 11 बजे तक वोट डालने वाली महिला और पुरुष मतदाताओं की संख्या एक समान है, यानी 34%। 34.96 प्रतिशत महिलाओं ने वोटिंग की है और 34.15 प्रतिशत पुरुष वोट डाल चुके हैं। सुबह 9 बजे की स्थिति भी समान थी। सुबह 9 बजे तक 17.35 प्रतिशत पुरुषों ने वोटिंग की थी, जबकि 17.25 प्रतिशत महिलाओं ने वोटिंग की थी। दोनों को मिलाकर वोटिंग का प्रतिशत 17.30 था। बता दें कि खैरागढ़ में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में 84 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। सबसे कम वोटिंग 2007 में हुए उपचुनाव में हुई थी। तब सिर्फ 75 प्रतिशत लोगों ने ही मतदान किया था।

कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा और भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल ने अपने-अपने मतदान केंद्रों में वोटिंग की। इस दौरान उन्होंने अपनी जीत का दावा किया। यशोदा वर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जो वादा किया था, उसे पूरा करके दिखाया। इसका असर वोटिंग पर दिख रहा है। वहीं, जंघेल ने कहा कि लोग कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों और झूठे वादों के खिलाफ वोटिंग कर रहे हैं। उपचुनाव में भाजपा की जीत होगी।


Next Story