छत्तीसगढ़

BJP में केजरीवाल भी जा सकते है, भूपेश का दावा

Nilmani Pal
25 April 2026 3:40 PM IST
BJP में केजरीवाल भी जा सकते है, भूपेश का दावा
x

रायपुर। राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि AAP के नेता अपनी “ओरिजनल पार्टी” में वापस जा रहे हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि अरविंद केजरीवाल कब भाजपा का रुख करते हैं।

भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी की शुरुआत ऐसे लोगों के साथ हुई थी, जिनका झुकाव पहले से ही एक खास विचारधारा की ओर रहा है। उन्होंने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल उन लोगों के साथ जुड़े रहे हैं, जो विवेकानंद फाउंडेशन जैसे संस्थानों से जुड़े थे, जहां बाबा रामदेव सहित कई अन्य लोग भी सक्रिय रहे हैं। उसी प्लेटफॉर्म से एक आंदोलन की शुरुआत हुई थी, जिससे आगे चलकर AAP का गठन हुआ।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि AAP और भाजपा के बीच वैचारिक रूप से कोई बड़ा अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि जो नेता आज भाजपा में शामिल हो रहे हैं, वे किसी नई दिशा में नहीं जा रहे, बल्कि वहीं लौट रहे हैं, जहां से उनकी राजनीतिक सोच की शुरुआत हुई थी। भूपेश बघेल ने इसे “बी टीम” की राजनीति बताते हुए कहा कि यह कदम कोई चौंकाने वाला नहीं है।

Next Story