छत्तीसगढ़

केसीजी यातायात पुलिस का सख्त अभियान, 193 मामलों में कार्रवाई

SHIDDHANT
11 May 2026 10:13 PM IST
केसीजी यातायात पुलिस का सख्त अभियान, 193 मामलों में कार्रवाई
x
छत्तीसगढ़
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: जिला के.सी.जी. (छत्तीसगढ़) यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों में लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।
पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों को सीट बेल्ट का उपयोग, हेलमेट पहनने, शराब पीकर वाहन न चलाने, मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाने और वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे पॉल्यूशन, बीमा, फिटनेस और ड्राइविंग लाइसेंस को अद्यतन रखने की सलाह दी जा रही है। इसके साथ ही बिना नंबर प्लेट और तीन सवारी वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
मई माह में अब तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 193 मामलों में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इनमें बिना नंबर प्लेट के 64 मामले, तीन सवारी के 37 मामले, बिना हेलमेट के 14 मामले, मालवाहक वाहनों में सवारी के 2 मामले, शराब पीकर वाहन चलाने के 4 मामले, प्रेशर हॉर्न के 15 मामले और अन्य धाराओं के 57 मामले शामिल हैं।
इन सभी मामलों में कुल ₹64,900 का समन शुल्क एवं अर्थदंड वसूला गया है। शराब
पीकर
वाहन चलाने वाले चालकों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, साथ ही उनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें
Next Story