
x
छग
Raipur रायपुर: आज दिनांक 07/05/2026 को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम केसीजी द्वारा थाना छुईखदान क्षेत्र के ग्राम ओटेबंद एवं पंडरिया में सायबर जागरूकता कार्यक्रम के तहत आम जन व जनप्रतिनिधि को साइबर फ्रॉड एवं नए आपराधिक कानून के सम्बंध में जानकारी, महिला एवं बच्चों की सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन करने के अलावा साइबर अपराध संबंधित जानकारी दिया गया। साथ ही आवारा मवेशियों के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने हेतु पुलिस स्टाफ के साथ साथ आम नागरिकों को मवेशियों को उचित स्थानों पर सुरक्षित रखने की हिदायत दिया गया ताकि हो रही दुर्घटनाओं से बचा जा सके। आम जन को यह भी बताया गया कि साइबर संबंधी धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 अथवा cybercrime police gov.in पोर्टल पर दर्ज कराएं एवं पाॅक्सो एक्ट की जानकारी दिया गया।
Next Story





