छत्तीसगढ़

कवासी लखमा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में लेना चाहती है ED

Nil dhankar
15 Jan 2025 5:14 PM IST
कवासी लखमा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में लेना चाहती है ED
x

14 दिनों की न्यायिक हिरासत में लेना चाहती है एजेंसी, जांच एजेंसी ED ने स्पेशल कोर्ट से 14 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रखने की अनुमति मांगी है...

रायपुर। पूर्व मंत्री कवासी लखमा को ED ने स्पेशल कोर्ट में पेश किया। दरअसल शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को तीसरी बार वे ED दफ्तर पूछताछ के लिए पहुंचे थे इसी दौरान उनकी गिरफ्तारी हुई है।

इससे पहले 2 बार उनसे और उनके बेटे हरीश लखमा से 8-8 घंटे ​​​​ED के अधिकारियों ने पूछताछ की थी। दफ्तर के अंदर जाने से पहले लखमा ने कहा कि, देश कानून के हिसाब चलता है, अगर कानून के हिसाब से बुलाएंगे, तो मैं 25 बार आऊंगा। ED के अधिकारी जो सवाल करेंगे, उसका जवाब दूंगा। उनका सम्मान करुंगा।

शराब घोटाला ?

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में दो हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के अवैध सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था। ED द्वारा दर्ज कराई गई FIR की जांच ACB कर रही है। ACB से मिली जानकारी के अनुसार साल 2019 से 2022 तक सरकारी शराब दुकानों से अवैध शराब डूप्लीकेट होलोग्राम लगाकर बेची गई थी। जिससे शासन को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हुआ है।


Next Story