छत्तीसगढ़

EOW कोर्ट से कवासी लखमा को झटका

Nilmani Pal
20 Jun 2025 4:11 PM IST
EOW कोर्ट से कवासी लखमा को झटका
x

रायपुर। 2100 करोड़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की शुक्रवार को विशेष ईओडब्ल्यू कोर्ट में पेश किया गया। जहां दोनों पक्षों को सुनने के बाद लखमा को 30 जून तक न्यायिक रिमांड में भेजे गए। 30 जून को एजेंसी लखमा के ख़िलाफ़ पूरकचालान पेश करेगी । ईडी ने पिछले सप्ताह ही लखमा की 6.50 करोड़ की संपत्ति अटैच की थी। शराब घोटाला मामले में 30 को पेश पूरक चालान होगा

भूपेश बघेल का ट्वीट

पूर्व मंत्री कवासी लखमा और विजय भाटिया दोनों से मैंने मुलाकात की, दोनों का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। कवासी लखमा दिल के मरीज हैं, विजय भाटिया को एल्ब्यूमिन लगता है। कोर्ट के आदेश के बाद भी पुलिस बल उपलब्ध ना कराने की वजह से दोनों को इलाज नहीं मिल रहा है। सरकार और प्रशासन में बैठे हुए लोगों से मैं कहना चाहूँगा कि समय बदलते देर नहीं लगती। व्यक्तिगत दुश्मन के तौर पर व्यवहार करना अनुचित है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED और EOW जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में आबकारी मंत्री कवासी लखमा, IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था।

Next Story
null