छत्तीसगढ़

कवासी लखमा रायपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती

Nil dhankar
20 Feb 2024 6:13 PM IST
कवासी लखमा रायपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती
x

रायपुर। कांग्रेस नेता कवासी लखमा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि प्रदेश के पूर्व उद्योग और आबकारी मंत्री कवासी लखमा को अब से कुछ देर पहले जगदलपुर से एयर सेवा से रायपुर लाया गया है।

रायपुर आते ही बिना देरी किए उन्हें एमएमआई अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका विशेषज्ञ चिकित्सक परीक्षण कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि लखमा बस्तर के दौरे पर थे तब उनकी तबीयत बिगड़ी। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर।

Next Story