छत्तीसगढ़

कवर्धा : स्कूलों में रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का होगा आयोजन

Nilmani Pal
17 Sep 2023 10:57 AM GMT
कवर्धा : स्कूलों में रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का होगा आयोजन
x

कवर्धा। राज्य शासन द्वारा वर्ष 2023-24 में कबीरधाम जिले की सभी स्कूलों में रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण (विधा का नाम-कराते, जुडो, ताईक्वांडो, किक बॉक्सिंग आदि) दिया जाएगा। जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव ने बताया की इस प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षकों की आवश्यकता है।

इच्छुक संस्था, समूह, स्वयं 22 सितंबर 2023 शुक्रवार को शाम 5 बजे तक, कार्यालय विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र-समग्र शिक्षा, कवर्धा जिला-कबीरधाम में अपनी संस्था, समूह, स्वयं की विस्तृत जानकारी, विधा, विशेष उपलब्धि (राज्य/राष्ट्रीय स्तर) आदि जानकारी के साथ आवेदन दे सकते है। विस्तृत जानकरी के लिए कार्यालय आकर प्राप्त कर सकतें है।

Next Story