छत्तीसगढ़

पहलगाम की आतंकी घटना पर कवर्धा मुस्लिम समाज का विरोध

Nil dhankar
25 April 2025 5:00 PM IST
पहलगाम की आतंकी घटना पर कवर्धा मुस्लिम समाज का विरोध
x

कवर्धा। पहलगाम आतंकी घटना पर कवर्धा मुस्लिम समाज ने विरोध जताया है, समाज ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया और कहा, 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम में आतंकी द्वारा 26 भारतीय पर्यटकों की निर्मम हत्या की है इस घटना से कवर्धा मुस्लिम समाज बेहद आहत है और जिस कायरता से बेकसूर पर्यटकों को निशाना बनाया गया है कवर्धा मुस्लिम समाज उसकी कही शब्दों में निंदा करता है एवं घोर विरोध व्यक्त करता है।

आतंकवादियों का उददेश्य शायद भारत के सामाजिक समरता को नुकसान पहुंचाने का था, लेकिन उनके इन नापाक इरादों को भारतीय जनमानस कभी पूरा नही होने देगा, इसी विश्वास के साथ मुस्लिम समाज शासन से अपेक्षा करता है कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाये और दोषियों को कठोर सजा दिलाई जाए, साथ ही भविष्य में दुबारा ऐसी घटना की पुनर्रावृत्ति न हो इसके लिए उचित कदम उठाया जाय तथा आतंकवाद के जड़ से खात्मे के लिए केन्द्र सरकार ठोस कार्यवाही को अंजाम दें।

Next Story