छत्तीसगढ़

कर्मा जी के विचार और जीवन मूल्य सदैव प्रेरित करते रहेंगे : सीएम भूपेश बघेल

Nil dhankar
5 Aug 2022 9:59 AM IST
कर्मा जी के विचार और जीवन मूल्य सदैव प्रेरित करते रहेंगे : सीएम भूपेश बघेल
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री व लोकप्रिय नेता स्वर्गीय महेंद्र कर्मा जी की जयंती पर उन्हें नमन किया है। सीएम बघेल ने कहा है कि श्री महेन्द्र कर्मा आदिवासियों के हक की हर लड़ाई में दमदारी से बात रखते थे। कर्मा जी के विचार व जीवन मूल्य सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

सीएम बघेल ने कहा कि कर्मा जी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के नेता और मंत्री के रूप महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली और छत्तीसगढ़ के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया। श्री महेन्द्र कर्मा की स्मृतियों को चिरस्थाई बनाने के लिए राज्य सरकार ने बस्तर विश्वविद्यालय का नामकरण उनके नाम पर किया और उनके नाम पर प्रदेश के तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना प्रारंभ की गई है। श्री बघेल ने कहा कि कर्मा जी के विचार और जीवन मूल्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

Next Story