छत्तीसगढ़

करिया गांजा के साथ गिरफ्तार, खमतराई पुलिस ने पकड़ा

Nilmani Pal
12 Sept 2023 12:51 PM IST
करिया गांजा के साथ गिरफ्तार, खमतराई पुलिस ने पकड़ा
x
छग

रायपुर। गांजा के साथ आरोपी निजामुद्दीन उर्फ करिया को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक मुखबिर से थाना खमतराई को सूचना प्राप्त हुई कि सुंदरी तालाब बंजारी नगर रांवाभाठा के पास एक व्यक्ति अपने पास थैला में गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक उरला अविनाश मिश्रा एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा थाना प्रभारी खमतराई को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम निजामुद्दीन उर्फ करिया निवासी बंजारी नगर रांवभाठा का होना बताया। उसके पास रखें थैला की तलाशी लेने पर थैला में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी निजामुद्दीन उर्फ करिया पिता बाबू खान उम्र 41 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 05.100 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 810/2023 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी - निजामुद्दीन उर्फ करिया पिता बाबू खान उम्र 41 वर्ष निवासी- बंजारी नगर मदरसा के पास रांवभाठा थाना खमतराई


Next Story