छत्तीसगढ़

Raipur में कारगिल विजय दिवस का हुआ आयोजन

Nilmani Pal
29 July 2024 4:08 PM IST
Raipur में कारगिल विजय दिवस का हुआ आयोजन
x

रायपुर raipur news। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ ने रायपुर में कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर विवेक शर्मा संचालक राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड उपस्थित रहे। chhattisgarh

chhattisgarh news कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश अग्रवाल समाज ने की। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर व्ही के चौहान, युद्ध सेवा मेडल कारगिल योद्धा, कर्नल जेएसएस कक्कड़ योद्धा 1971 भारत पाक युद्ध, कर्नल (डॉ) हरेंद्र त्रिपाठी अध्यक्ष अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ और कारगिल योद्धा मौजूद रहे।

इसके अलावा कार्यक्रम में शकुंतला पांडे वीर माता शहीद लेफ्टिनेंट राजीव पांडे, मिंसा नयन वीर नारी, निशा यादव वीर नारी, ब्रिगेडियर पीके लहरी कारगिल योद्धा, मोतीलाल साहू विधायक रायपुर ग्रामीण, कैप्टन (नेवी) अनिल शर्मा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, सौदागर सोनकर सभापति जिला पंचायत रायपुर, अमिताभ दुबे अध्यक्ष ग्रीन आर्मी आफ रायपुर, की उपस्थिति रही।


Next Story