छत्तीसगढ़

नपाध्यक्ष राशि के आव्हान पर हुई कांवड़ यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु ने किया जलाभिषेक

Shantanu Roy
17 Aug 2024 4:57 PM GMT
नपाध्यक्ष राशि के आव्हान पर हुई कांवड़ यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु ने किया जलाभिषेक
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। शहरवासियों की सुख समृद्धि की कामना को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग व पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग के नेतृत्व में शनिवार को पालिका कार्यालय परिसर से बम्हनी-कनेकेरा तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। महिलांग परिवार व नपाध्यक्ष के आव्हान पर कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए सुबह दोपहिया वाहनों से सैंकडों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शामिल होने स्वमेव पालिका कार्यालय पहुंच गए। सभी के आगमन पश्चात सुबह 11 बजे पालिका कार्यालय से भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ प्रारंभ हुई जो कचहरी चौक, बरोंडा शास्त्री चौक होते बम्हनी स्थित श्वेत गंगा से बम्हनेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया, बाद जल लेकर कनेकेरा स्थित कनेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए। यात्रा में शामिल सभी भक्तों ने नपाध्यक्ष राशि महिलांग और त्रिभुवन महिलांग के साथ बम्हनी और कनेकेरा स्थित शिवलिंग में जलाभिषेक किया और परिवार के सुख-समृद्धि की
कामना कर आशीर्वाद लिया।

कांवड़ यात्रा में शामिल सभी भक्तों का नपाध्यक्ष महिलांग व महिलांग ने आभार जताया वहीं कांवड़ यात्रा आयोजित करने के लिए नागरिकों ने भी महिलांग व परिवार की प्रशंसा की। यात्रा में सभापति सरला गोलू मदनकार, बबलू हरपाल, डमरूधर मांझी के साथ नीरज परोहा, अरिश अनवर, सघनजोत सिंग, सोमेश महिलांग, अंकित राय, प्रताप अंबिलकर, दीपक ठाकुर, सूरज नायक, रुपेश महिलांग, अंकित महिलांग, उदय सिन्हा, सुनील नायक, दीपक चंद्राकर,जय कोसरिया, पप्पू साहू, जितेश चंद्राकर,,नितिन राजपुरोहित, गुलाब राजपुरोहित, मुरारी साहू, तरेन चंद्राकर, माया पांडेय ,लक्ष्मी सोनी, ममता बग्गा, राखी ठाकुर, डॉली मदनकार, ईशा टंडन, सोनम, प्रिया मदनकार, रानी,रमा, टिकेश्वरी, हेमलता, सोम्पा बोस, रेखा बेहरा, रागिनी, सुरेखा शर्मा, दुर्गा यादव, नम्रता देवांगन, मनीषा परोहा, रितूषा परोहा, पिंकी सोना, रितु महिलांग, दुलारी पटेल, बिंदु विशाल, सुमति कसना, पार्वती ध्रुव, भूनेश्वरी साहू, रंजिता चौहान समेत बड़ी संख्या में नेता और नागरिक गण शामिल रहें। बाइक कांवड़ यात्रा का सर्वप्रथम मचेवा स्थित महाप्रभु वल्लभाचार्य पीजी कॉलेज के समक्ष कॉलेज विद्यार्थियों द्वारा नपाध्यक्ष राशि और त्रिभुवन महिलांग का पुष्प माला पहनाकर और यात्रा में शामिल सभी कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके साथ ही गुरु गोबिंद उद्यान, कलेक्टर कार्यालय के समक्ष, बाबा रामदेव मंदिर, महामाया मंदिर, माकडे दुकान, बस स्टैंड साहू चाय, नेहरू चौक और बरोंडा चौक के समक्ष भव्य स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए करीब दोहपर 3 बजे ग्राम कनेकेरा स्थित कनेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहां एक-एक कर सभी ने नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग व परिवार के साथ कनेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।
Next Story