छत्तीसगढ़

कानपुर महापौर प्रमिला पाण्डेय का हुआ सम्मान

Admin2
29 Aug 2022 5:37 PM GMT
कानपुर महापौर प्रमिला पाण्डेय का हुआ सम्मान
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर: अखिल भारतीय महापौर सम्मेलन में शामिल होने कानपुर की महापौर प्रमिला पाण्डेय के रायपुर आगमन पर कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा आशीर्वाद भवन में उनका अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष पं. अरूण शुक्ल ने अभिनंदन कार्यक्रम की शुरूआत अपने उद्बोधन में कहा की अतिथि देवो भवः की परंपरा अनुसार हम लगातार आये हुए अतिथियों का सम्मान करते है। पूर्व में भी गुजरात विधानसभा के तत्कालीन अध्यक्ष पं. राजेन्द्र त्रिवेदी, उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माताप्रसाद पाण्डेय, वर्तमान में राज्यसभा सदस्य पं. लक्ष्मीकांत बाजपेयी के रायपुर आगमन पर उनका अभिनंदन समाज द्वारा किया गया। समाज अपने आदर्शों पर चलें एवं अपनीएकता कायम रखने का निरंतर प्रयास करते रहे उन्होने महापौर प्रमिला पाण्डेय को अभिनंदन कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद दिया। महापौर प्रमिला पाण्डेय के साथ कोझिकोड (केरल) की महापौर बीना फिलिप के साथ रायपुर महापौर की पत्नी ढेबर भी उपस्थित रही। इन तीनों अतिथि महिलाओं का शॉल से सम्मान किया गया। सचिव पं. सुरेश मिश्र ने ऐसे समाज उपयोगी एवं प्रशंसनीय कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की बात कही। महापौर प्रमिला पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के बीच आकर मुझे बहुत प्रसन्नता हुई ब्राह्मण समाज सभी वर्गो की मंगल कामना करने वाला समाज है, रायपुर शहर के लोग बहुत ही मिलनसार एवं सरल लोग है। समाज के द्वारा पाण्डेय को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आभार प्रदर्शन सरयूपारी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. सुरेश शुक्ल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन पं. राघवेन्द्र मिश्र उपाध्यक्ष शिक्षा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ममता शुक्ला उपाध्यक्ष सभा, अर्चना त्रिवेदी, श्रीमती निशा अवस्थी, सुधा शुक्ला, रीता पाण्डेय, सरिता दीक्षित, पं. रज्जन अग्निहोत्री सहसचिव सभा, पं. गौरव शुक्ल सहसचिव शिक्षा, पं. अजय किरण अवस्थी, पं. शशिकांत मिश्र, पं. गिरजाशंकर दीक्षित, पं. विदोष द्विवेदी, पं. शारदा प्रसाद बाजपेयी, पं. हेमंत तिवारी, पं. प्रभात पाण्डेय, पं. राजेश त्रिवेदी, पं. एस.के. अवस्थी, पं. अशोक दीक्षित, पं. रवीन्द्र शुक्ल, पं. इन्द्रकुमार तिवारी, पं. एन.एल.शुक्ल, पं. एस.एस. त्रिवेदी, पं.शिरिष त्रिवेदी, पं. गोपाल मिश्र, पं. श्री दीक्षित, पं. दशरथ शुक्ल, सुरेन्द्र तिवारी, पं. शैलेष शर्मा, पं. राजेन्द्र शर्मा, पं. दिलीप शुक्ल, संजीव गौतम, पं. आनंद पाण्डेय, पं. राम बदन शुक्ल, पं. राजेश पाण्डेय, पं. शंकर प्रसाद मिश्र, पं. जितेन्द्र पाठक उपस्थित रहे।

Next Story