
x
छग
Raipur. रायपुर। रविवार को कन्नौजिया साहू समाज जन कल्याण समिति, रायपुर के माध्यम से कंबल वितरण का कार्यक्रम शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ उ.मा. विद्यालय मठपुरैना रायपुर में स्वजातीय बंधु अभिमन्यु साहू के सौजन्य से उनकी माता श्रीमती शकुंतला साहू जी द्वारा भेंट कर संपन्न किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद साहू द्वारा संरक्षक सदस्य उमाशंकर के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय समिति एवं कन्नोजिया साहू समाज जनकल्याण समिति रायपुर के सचिव आशीष साहू द्वारा स्कूल के प्राचार्य महोदय अमित त्रिपाठी के समक्ष किया गया। इस समारोह में समिति व्यवस्थापक अरुण प्रकाश साहू, आजीवन सदस्य सुरेश कुमार साहू, अजय कुमार साहू, रामेश्वर प्रसाद साहू एवं अन्य सदस्य शामिल हुए। समिति के सचिव ने अपने वक्तव्य के दौरान बच्चों को अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उसपर पूरी निष्ठा से कार्य करने को प्रेरित करते हुए समाज उत्थान में अग्रेषित रहने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कन्नौजिया साहू समाज जनकल्याण समिति रायपुर पूर्व में भी जनकल्याण हेतु योजना बना उसका क्रियान्वयन किया गया था और समिति द्वारा आगे भी इसी प्रकार से जन कल्याण का कार्य किये जाएगें।
Next Story





