छत्तीसगढ़
कांकेर के नए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने संभाला पदभार
Nil dhankar
29 May 2023 8:45 AM IST

x
कांकेर। जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) ने पदभार ग्रहण कर लिया है. उनको निवर्तमान पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने विधिवत चार्ज सौंपा। बता दें कि अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने 26 मई को आदेश जारी करते हुए भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना की लिस्ट जारी की थी.
जिसकी जानकारी सीएमओ छत्तीसगढ़ के ट्विटर हैंडल से सार्वजनिक की गई है। जिसमें 15 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इन आईपीएस अधिकारियों में कई लोगों को जिले की कमान सौंपी गई है तो फिर कुछ को पुलिस वाहिनी बल केएसपी के तौर पर भेजा गया है।
Next Story





