छत्तीसगढ़

कांकेर पुलिस की प्रेस कांफ्रेंस कुछ देर में, मुठभेड़ की देंगे जानकारी

Nilmani Pal
17 April 2024 5:12 AM GMT
कांकेर पुलिस की प्रेस कांफ्रेंस कुछ देर में, मुठभेड़ की देंगे जानकारी
x

कांकेर। छोटा बैठिया के जनागल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के बाद सभी मारे गए नक्सलियों के शव को कांकेर ले आया गया हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के पहले सभी मारे गए नक्सलियों की तस्वीरें जारी की हैं। फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं। आज 11 बजे कांकेर पुलिस की तरफ से इस पूरे घटनाक्रम पर प्रेस कांफ्रेंस किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद आज मारे गए नक्सलियों का शव कांकेर ले आया गया हैं। यह पूरी मुठभेड़ छोटे बेठिया थानाक्षेत्र के माड़ इलाके में हुई थी। घायल जवानों को जंगल से निकालने के लिए अतिरिक्त बल रवाना किया गया था। इसके लिए चॉपर और एम्बुलेशन की मदद ले गई। एसपी कल्याण एलिसेला ने इस पूरे मामले की जानकारी दी है। मारे गये नक्सलियों में 14 महिला जबकि 15 पुरुष नक्सली शामिल है। घटनास्थल में करीब 60 से ज्यादा नक्सली मौजूद थे जबकि पुलिस जवानों की संख्या 200 के करीब थी।

एंटी नक्सल आपरेशन में निकले जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ अभी भी जारी है, इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए है। कांकेर एसपी आइके एलिसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।


Next Story