छत्तीसगढ़

कांकेर पुलिस अलर्ट, एसपी ने की विधानसभा चुनाव में शांति बनाने की अपील

Nilmani Pal
11 Oct 2023 10:47 AM IST
कांकेर पुलिस अलर्ट, एसपी ने की विधानसभा चुनाव में शांति बनाने की अपील
x

कांकेर। पुलिस अधीक्षक कांकेर की नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकला गया। पुलिस के फ्लैग मार्च का उद्देश्य शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है। दरअसल विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये,आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।

जिसमें अति. पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर एवं एसडीओपी पुलिस मोहसिन खान, सहित 200 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हुए। साथ ही जिले में विभिन्न स्थानों पर चेक पोस्ट लगातार वाहनों की सघन जांच की जा रही है। अपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अपराधी प्रवृति लोगों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का अभियान भी जारी है।


Next Story