छत्तीसगढ़

कांकेर सांसद मोहन मंडावी का आपत्तिजनक बयान पर महिला कांग्रेस का पलटवार

Admin2
12 Oct 2020 1:51 PM GMT
कांकेर सांसद मोहन मंडावी का आपत्तिजनक बयान पर महिला कांग्रेस का पलटवार
x

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा है कि हाथरस कांड पर कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने अपराधी बचाव नीति को आगे बढ़ाने का काम किया है। मोहन मंडावी के बयान से स्पष्ट हो गया जो भाजपा को वोट दें वहीं देश में सुरक्षित रहेगा और जो भाजपा को वोट नहीं देगा उसके साथ दुष्कर्म की घटनायें, अत्याचार, लूटपाट जैसे अनेक घटनाएं हो सकती है। बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि भाजपा के सांसद मोहन मंडावी ने देश की बेटी का विभाजन कर रहे है। मोहन मंडावी जी कहते है कि हाथरस वाले लोग वोट नहीं दिये थे हाथरस तो भारत में आता है और भारत का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश में भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ है। इनको तो वोट दिये थे ना, तो क्यों अपराधी को संरक्षण देने में लगे है?

ऐसी बयानबाजी के लिये मोहन मंडावी को शर्म आनी चाहिए और तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिये। बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि मोहन मंडावी ने वहीं किया जो भाजपा का असली चरित्र है। अपराधी के पक्ष में खड़ा होना। दुष्कर्म जैसे घटनाओं को बनावटी बताकर उत्तरप्रदेश के सरकार योगी के असफलता को छुपाया जा रहा है। भाजपा के नेता हमेशा से रेपिस्ट को बचाने कभी झंडे लेकर निकलते है तो कभी अपराधी को बचाने बलात्कार जैसे जघन्य अपराध को बनावटी बताया जाता है। असली नकली बताया जाता है।

Next Story