छत्तीसगढ़

कांकेर मेडिकल कॉलेज अब जाना जाएगा इंदिरा गांधी के नाम से

Nil dhankar
3 Feb 2023 5:54 PM IST
कांकेर मेडिकल कॉलेज अब जाना जाएगा इंदिरा गांधी के नाम से
x

भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है। उत्तरप्रदेश की तरह अब यहां भी नामों के बदलाव की परंपरा शुरू हो गई है। सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि अब कांकेर मेडिकल कॉलेज इंदिरा गांधी के नाम से जाना जाएगा। इतना ही नहीं भानुप्रतापपुर स्टेडियम का नाम की घोषणा भी गई है। स्वर्गीय मनोज मंडावी के नाम से स्टेडियम का नाम जाना जाएगा।

2024 के चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप और प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। हाल ही में कांग्रेस विधायकों की टिकट को लेकर बीजेपी नेता रमन सिंह ने सीएम भूपेश बघेल का निशाना साधा था। जिसको लेकर अब सीएम भूपेश बघेल ने रमन सिंह को जबरदस्त फटकार लगाई है।

सीएम ने कहा रमन सिंह कांग्रेस विधायकों की चिंता छोड़े और अपनी टिकट की चिंता करें । मुख्यमंत्री रहते हुए अपने बेटे को लोकसभा की टिकट नहीं दिला पाए, हमारी चिंता क्यों कर रहे हैं। अपनी चिंता करें अपने पार्टी की चिंता करें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बातें कांकेर रवाना होने से पहले रायपुर में कहीं। इसके बाद अपने तय कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री रवाना हो गए।

Next Story