छत्तीसगढ़

कांकेर : ई-जनचौपाल में 74 आवेदन प्राप्त निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देश

Nil dhankar
3 July 2023 3:39 PM IST
कांकेर : ई-जनचौपाल में 74 आवेदन प्राप्त निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देश
x

कांकेर। जिले में प्रति सोमवार को ई-जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा नरहरपुर, चारामा, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, अंतागढ़ एवं पखांजूर जनपद कार्यालय के वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीणों की समस्या व शिकायत सुनी जा रही है तथा कांकेर विकासखण्ड के ग्रामीण कलेक्टर से प्रत्यक्ष मुलाकात कर अपनी समस्या व शिकायत से अवगत करा रहे हैं, जिसका त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज सोमवार को ई-जनचौपाल में 74 लोगों की समस्या सुनी तथा उसके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

आज सोमवार को आयोजित ई-जनचौपाल में अंतागढ़ विकासखण्ड से 03, भानुप्रतापपुर विकासखण्ड से 08, चारामा विकासखण्ड से 07, दुर्गूकोंदल में 04 और नरहरपुर विकासखण्ड से 02 लोगों ने अपने जनपद कार्यालय में उपस्थित होकर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा 50 व्यक्तियों द्वारा जिला कार्यालय में उपस्थित होकर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला को अपनी समस्या से अवगत कराया, जिनका निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस. अहिरवार, सहायक कलेक्टर प्रखर चंद्राकर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर जी.एस. नाग, एस.डी.एम. मनीष साहू, डिप्टी कलेक्टर अशोक मारबल, सीएसईबी के कार्यपालन अभियंता सतीश कुमार किण्डो, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.पी. मंडावी, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक सिनीवाली गोयल एवं खाद्य अधिकारी जे. नायक भी मौजूद थे।

Next Story