छत्तीसगढ़

कांकेर : सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे खिले, तत्काल दी गई बैटरी चलित ट्रायसाईकिल

Nil dhankar
6 Feb 2026 4:02 PM IST
कांकेर : सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे खिले, तत्काल दी गई बैटरी चलित ट्रायसाईकिल
x

कांकेर। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा चारामा निवासी दो दिव्यांगजनों 61 वर्षीय लछिन्दर साहू और 39 वर्षीय पूरन चंदेली को मोटराईज्ड ट्रायसाईकिल प्रदान किया गया। दोनों दिव्यांगों ने ट्रायसाईकिल प्रदान करने के लिए कलेक्टर को आवेदन प्रस्तुत किया था।

जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें आज ट्रायसाईकिल प्रदान की गई। सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे, उन्होंने कहा कि अपनी दिनचर्या में आने-जाने में बहुत परेशानी होती थी, ट्राईसाईकिल मिलने से उन्हें रोजगार मेला, परिवारिक कार्यक्रम में जाने में सहुलियत होगी। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

ट्रैफिक सिग्नल स्थलों पर बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटाने के लिए चलाया गया विशेष अभियान

नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों एवं तिराहों पर स्थापित ट्रैफिक सिग्नलों के आसपास लगाए गए विज्ञापन पोस्टर, बैनर एवं होर्डिंग हटाने हेतु आज विशेष अभियान चलाया गया। ज्ञात हो कि निगम द्वारा दिनांक 03 जनवरी 2024 को समाचार पत्रों में प्रकाशन के माध्यम से रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत ट्रैफिक सिग्नलों पर विज्ञापन प्रदर्शन, स्थापना, संचालन एवं संधारण का कार्य एजेंसी को प्रदान किया गया है। शर्तों के अनुसार राघव एडवरटाइजिंग, रायपुर द्वारा प्रति चौक 14,251 रुपए वार्षिक विज्ञापन शुल्क निगम में जमा करते हुए ट्रैफिक सिग्नलों की स्थापना एवं संधारण का कार्य किया जा रहा है।

नगर निगम कमिश्नर डी एन कश्यप ने बताया कि शहर विभिन्न ट्रैफिक सिग्नल स्थलों पर लगाए गए विज्ञापनों को समय-समय पर हटाने की कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में आज पुनः विशेष अभियान चलाकर चौक-चौराहों से सभी बैनर,पोस्टर होर्डिंग सामग्री हटाने की कार्रवाई की जा रही है। निगम प्रशासन ने नागरिकों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं विज्ञापन एजेंसियों से अपील की है कि बिना अनुमति किसी भी सार्वजनिक स्थल पर पोस्टर, बैनर या होर्डिंग न लगाएं। उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Next Story