छत्तीसगढ़
कांकेर नगर को मिली 471 लाख रूपए के नालंदा परिसर की सौगात
Shantanu Roy
25 Aug 2025 9:02 PM IST

x
छग
North Bastar Kanker. उत्तर बस्तर कांकेर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा खेल एवं युवा कल्याण और जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव आज जिला प्रवास के दौरान कांकेर नगर पहुंचे, जहां पर उन्होंने नगर घड़ी चौक के समीप 04 करोड़ 71 लाख रूपए की लागत से नालंदा परिसर (सेंट्रल लायब्रेरी सह रीडिंग जोन) का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भोजराज नाग ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर कांकेर विधायक आशाराम नेताम भी मौजूद रहे। आज अपरान्ह में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री साव ने विधिविधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर नालंदा परिसर के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
तत्पश्चात् उन्होंने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में लगातार विकास कार्यों की स्वीकृति दी जा रही है और सुविधाओं में सतत् विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के नगरीय निकायों को स्वच्छता में रैंकिंग में 07 अवॉर्ड प्राप्त हो चुके हैं जो आमजनता की जागरूकता और नगरीय प्रशासन की कटिबद्धता को प्रदर्शित करता है। साव ने यह भी बताया कि पिछले एक साल में प्रदेश भर के नगरीय निकायों को 07 हजार करोड़ रूपए से अधिक की राशि आबंटित की गई है, जिसमें कांकेर नगरपालिका परिषद को भी 21 करोड़ रूपए विभिन्न विकास कार्यों को पूर्ण करने के लिए जारी किए गए हैं। केबिनेट मंत्री साव ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार बनते ही पीएससी घोटाले की जांच कराकर युवाओं के साथ न्याय किया गया।
इसी तरह मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान अंतर्गत स्कूलों और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया गया जिससे प्रदेश भर के 300 से अधिक शिक्षकविहीन विद्यालयों में शिक्षक पदस्थ किए गए तथा 5 हजार एकल शिक्षकीय विद्यालयों में अध्यापकों की व्यवस्था की गई। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि ‘सिटी डेवलपमेंट प्लान‘ के तहत आगे भी विकास कार्यों के लिए जिले के नगरीय निकायों को शासन द्वारा राशि का प्रावधान किया जाएगा। इस दौरान साव ने उपस्थित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए नालंदा परिसर का लाभ लेने और अपना भविष्य संवारने की बात कही। इस दौरान उन्होंने नालंदा परिसर के निर्माण हेतु अनुबंधित एजेंसी को समय से पहले गुणवत्तायुक्त परिसर का निर्माण करने तथा शहर की गरिमा के अनुरूप कार्य करने के लिए निर्देशित किया। इसके पहले, कांकेर सांसद भोजराज नाग ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूरा कर रहे हैं।
प्राचीनकाल में तक्षशिला और नालंदा विश्वविद्यालयों की तर्ज पर प्रदेश सरकार प्रतिभाओं को आगे लाने और अवसर प्रदान करने लगातार प्रयास कर रही है। विधायक नेताम ने जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित मावा मोदोल कोचिंग सेंटर की उपलब्धियों तथा यहां के बच्चों का होमगॉर्ड में चयनित होने के बारे में बताया। साथ ही नगरीय प्रशासन मंत्री साव द्वारा कांकेर नगर के विकास के लिए बजट में प्रावधान करने पर आभार प्रकट किया। नगरपालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक ने भी नगरपालिका में अब तक हुए कार्यों की संक्षिप्त जानकारी दी। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने नालंदा परिसर निर्माण के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए इसकी स्थापना को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा और सकारात्मक परिवर्तन बताया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, उपाध्यक्ष ताराबती ठाकुर, नगरपालिका कांकेर के उपाध्यक्ष उत्तम यादव, पूर्व विधायक द्वय सुमित्रा मारकोले एवं शिशुपाल शोरी सहित जिला पंचायत के सी.ई.ओ. हरेश मंडावी, एसडीएम कांकेर अरूण वर्मा सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद एवं वरिष्ठ नागरिकगण मौजूद थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





