छत्तीसगढ़

सड़क पर बैठे आवारा मवेशियों को भेजा गया कांजी हाउस

Nilmani Pal
16 March 2023 3:21 AM GMT
सड़क पर बैठे आवारा मवेशियों को भेजा गया कांजी हाउस
x

धमतरी। यातायात पुलिस द्वारा आवारा मवेशियों को कांजी हाउस भेजा गया. मार्ग पर अतिक्रमण करने वाले व्यवसायियों को भी समझाईश दी गई. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा लगातार यातायात सुधार कार्य किया जा रहा है.

महिलाओं को आत्म रक्षा के संबंध में सिखाये गए गुर एवं की दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां

पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर साहू द्वारा हरदिया साहू समाज भवन में महिला बाल विकास द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय महिला सुरक्षा सप्ताह के कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं *अभिव्यक्ति* एप एवं महिलाओं के सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया। महिला बाल विकास के इस कार्यक्रम में विभिन्न कार्य क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया गया।

जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर साहू का भी सम्मान किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा महिलाओं के सुरक्षा के लिए भारत सरकार द्वारा से जारी हेल्पलाइन नंबर 1091 के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं के सुरक्षा के संबंध में प्रदत्त अधिकारों व योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।अन्तर्राष्ट्रीय महिला सुरक्षा सप्ताह के दौरान लगातार सप्ताह भर महिलाओं के सुरक्षा के संबंध में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। शक्ति टीम द्वारा "अभिव्यक्ति एप" महिलाओं के सुरक्षा के लिये बनाये गए एप के बारे में जानकारी दिया गया एवं एप माध्यम से महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी। यूजर की लोकेशन के हिसाब से एसओएस बटन दबाते ही यूजर के पास त्वरित पुलिस सहायता पहुंचेगी। इसके अलावा इस एप के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी अपनी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी।

पुलिस शक्ति टीम द्वारा हरदिया साहू समाज भवन धमतरी में महिला संबंधी अपराध एवं सायबर संबंधी अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। शक्ति टीम द्वारा महिलाओं को महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले असमाजिक तत्वों से निपटने के लिए आत्मरक्षा कैसे करें डेमो देकर बताया गया।

Next Story