छत्तीसगढ़

कका शब्द छतीसगढ़ियो का प्यार : सीएम भूपेश बघेल

Nil dhankar
9 Jun 2023 1:01 PM IST
कका शब्द छतीसगढ़ियो का प्यार : सीएम भूपेश बघेल
x

रायपुर। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं सीएम बघेल ने केंद्रीय मंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राज्य की जनता प्रेम से मुझे कका कहती है। मैंने तो जनता से नहीं कहा मुझे कका कहे। गिरिराज सिंह ने छग की जनता का अपमान किया है।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि छत्तीसगढ़ में किसे कक कहते हैं। भूपेश बघेल ये कका नहीं है यदि कका होता तो आदिवासियों का, गरीबों का हक नहीं मारता। ये काका, खाखा है। ये गरीबों का पैसा खाने वाला है। आगे केंद्रीय मंत्री ने सीएम बघेल पर तंज कसते हुए कहा था कि लोगों को मोहने के लिए हंसमुख चेहरा रखता है। जिनका नाम कका है। वो कका नहीं, काका हैं, जो जनता के सारे पैसे खा-खा गए हैं। उसकी जांच-पड़ताल करते चल रहा हूं। उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार आएगी तो यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जेल जाएंगे। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री सिंह चार दिवसीय बस्तर दौरे पर हैं।

Next Story