छत्तीसगढ़

कका अभी जिंदा है, सीएम भूपेश बघेल ने शेयर किया वीडियो

Nil dhankar
25 Sept 2021 5:52 PM IST
कका अभी जिंदा है, सीएम भूपेश बघेल ने शेयर किया वीडियो
x

रायपुर। सोशल मीडिया में आज सीएम भूपेश बघेल का वीडियो छाया हुआ है.दरअसल सीएम भूपेश बघेल वर्ल्ड फ़ार्मसिस्ट डे प्रोग्राम में शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम को संबोधित किया। और कहा- कका अभी ज़िंदा है, फिर ऑडिटॉरीयम तालियों से गुंजा। आगे सीएम भूपेश बघेल ने कहा,' पहली लहर से हमने जंग जीत ली, लेकिन दूसरी लहर में महाराष्ट्र के बाद छत्तीसगढ़ दूसरे नंबर पर रहा. सभी की कोशिशों की बदौलत छत्तीसगढ़ में जितनी तेजी से कोरोना फैला उतनी ही तेजी से कम हुआ. टीएस सिंहदेव की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, 'महाराज' को स्वास्थ्य मंत्री होने की वजह से पता रहा होगा, लेकिन हमें नही पता था कि शरीर में कितना ऑक्सीजन होना चाहिए.

दूसरी लहर में पता चला कि ऑक्सीजन की भी जरूरत है. फिर रेमडेसिविर की जरूरत. छत्तीसगढ़ में रेमडेसिविर की कमी नहीं पड़ी.' मुख्यमंत्री ने कहा,' आज हेल्थ का बजट ही सबसे महंगा हो गया है. महंगी दवाइयां पहुंच को बाहर हो गई है. ऐसे समय में जेनरिक दवाइयां आर्थिक व्यवस्था को बचा सकता है.'


Next Story