
x
छत्तीसगढ़
Kabirdham कबीरधाम: जिला में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में कुल 90 पौवा देशी शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर मरघट के पास घेराबंदी कर यह कार्रवाई की। टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अवैध शराब का परिवहन कर रहे हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनायक वर्मा (25 वर्ष) और टेकराम वर्मा (27 वर्ष), निवासी बैहरसरी थाना बोड़ला, जिला कबीरधाम के रूप में हुई है। जांच के दौरान उनके पास से 90 नग देशी प्लेन शराब (लगभग 16.200 लीटर) बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 7,200 रुपये बताई गई है। साथ ही परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 50,000 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने कुल 57,200 रुपये मूल्य का सामान जब्त कर आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध शराब, जुआ और सट्टा जैसी गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Next Story





