छत्तीसगढ़

झगड़ालू तत्वों पर जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपियों पुलिस ने किया गिरफ्तार

Shantanu Roy
26 Sept 2025 12:04 AM IST
झगड़ालू तत्वों पर जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपियों पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
छग
Raigarh. रायगढ़। जिले में कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाले झगड़ालू तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जूटमिल थाना क्षेत्र के कयाघाट मोहल्ले में विवाद करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर सीधे जेल भेजा गया है।

विवाद की पृष्ठभूमि
घटना की शुरुआत 18 सितंबर की रात को हुई थी। कयाघाट दुर्गा मंदिर के पास विश्वकर्मा पूजन और विसर्जन के बाद दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि गाली-गलौज और मारपीट तक नौबत आ गई। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर काउंटर अपराध क्रमांक 328/2025 और 329/2025 पंजीबद्ध किया। इन मामलों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) के तहत दर्ज किया गया था।

थाने के बाहर फिर भिड़े
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को तलब किया था। लेकिन थाने से बाहर निकलने के बाद भी आरोपियों ने एक-दूसरे पर दोषारोपण, जान से मारने की धमकी और फिर से मारपीट करने की कोशिश शुरू कर दी। पुलिस की समझाइश देने के बावजूद दोनों पक्षों के युवक माने नहीं और एक बार फिर हिंसक झगड़े पर उतारू हो गए।

थाना प्रभारी ने दिखाई सख्ती
स्थिति को बिगड़ते देख थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने तत्काल सख्ती दिखाई। उन्होंने दोनों पक्षों के छह झगड़ालू युवकों को गिरफ्तार कर इस्तगासा अपराध क्रमांक 170/2025 दर्ज किया। आरोपियों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 और 135(3) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से सभी आरोपियों के खिलाफ जेल वारंट जारी हुआ और उन्हें सीधे जेल दाखिल कराया गया।

पुलिस का स्पष्ट संदेश
जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव ने साफ चेतावनी दी कि क्षेत्र में शांति भंग करने वाले, बार-बार विवाद करने वाले या मारपीट में शामिल होने वाले किसी भी तत्व को कतई बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा – “ऐसे लोगों को थाने की चौखट से सीधे जेल भेजा जाएगा।”

जेल भेजे गए आरोपी
सुरेश कुमार यादव पिता तेजउ यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 30, कयाघाट
संतोष दास महंत पिता स्व. मंगल दास महंत, उम्र 29 वर्ष, निवासी एसईसीएल रोड, कयाघाट
सागर चौहान पिता स्व. मोहित राम चौहान, उम्र 27 वर्ष, निवासी कयाघाट दुर्गा मंदिर
चंद्रशेखर गुप्ता उर्फ चंदु गुप्ता पिता बजरंग लाल गुप्ता, उम्र 19 वर्ष, निवासी कयाघाट दुर्गा मंदिर, एसईसीएल रोड
सचिन ठाकुर उर्फ अंशु ठाकुर पिता देवनारायण ठाकुर, उम्र 25 वर्ष, निवासी कयाघाट बाबाकुटी
सोनू साहू उर्फ राजा साहू पिता अकलू साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी कयाघाट

कानून व्यवस्था बनाए रखने की कवायद
जूटमिल पुलिस की इस कार्रवाई ने मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। थाना प्रभारी ने मोहल्ले के निवासियों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें।
Tagsजूटमिल पुलिस कार्रवाईरायगढ़ अपराधकयाघाट विवादझगड़ालू तत्व गिरफ्तारसार्वजनिक शांति भंगरायगढ़ पुलिसथाना प्रभारी प्रशांत रावजेल भेजे आरोपीरायगढ़ कानून व्यवस्थापुलिस सख्तीJute Mill Police actionRaigarh crimeKayaghat disputequarrelsome elements arrestedpublic peace disturbedRaigarh PolicePolice Station in-charge Prashant Raoaccused sent to jailRaigarh law and orderpolice strictnessछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story