छत्तीसगढ़
जूटमिल पुलिस ने 10 लीटर महुआ शराब किया जब्त, आरोपी गणेश जाटवर गिरफ्तार
Shantanu Roy
20 May 2025 12:23 AM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। जूटमिल थाना पुलिस ने ग्राम बनसिया में दबिश देकर अवैध रूप से महुआ शराब रखने और विक्रय करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही में पुलिस ने आरोपी के घर से 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी जूटमिल प्रशांत राव को सूचना मिली थी कि बनसिया निवासी गणेश जाटवर अपने घर में अवैध रूप से शराब तैयार कर बेच रहा है। सूचना मिलते ही महिला प्रधान आरक्षक क्लोस्टिका खरे, आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ और शशिभूषण साहू के साथ पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
आरोपी गणेश जाटवर मौके पर मौजूद मिला। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके मकान के पटाव से 10 लीटर की क्षमता वाली डिब्बे में अवैध महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना जूटमिल में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है। इस रेड कार्यवाही में पेट्रोलिंग ड्यूटी में तैनात आरक्षक सुशील यादव और नरेश रजक की भी विशेष भूमिका रही। थाना जूटमिल पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने ग्राम बनसिया और आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब कारोबार पर सख्त संदेश दिया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





