छत्तीसगढ़
जूटमिल पुलिस ने नाबालिग को भगा ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
Shantanu Roy
18 Nov 2025 12:05 AM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। जूटमिल थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने बालिका को सुरक्षित बरामद किया और आरोपी युवक रितेश चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। मामला 11 नवंबर 2025 का है, जब प्रार्थिया ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 400/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान प्रार्थिया और उसके परिजनों ने संदेह व्यक्त किया कि कायाघाट निवासी रितेश चौहान बालिका को बहला-फुसलाकर ले गया है। इसके बाद थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव ने संदेही पर मुखबिर लगाकर लगातार निगरानी रखवाई।
आज 18 नवंबर 2025 को पुलिस टीम ने लैलूंगा में घेराबंदी कर रितेश चौहान को पकड़ा। आरोपी के कब्जे में बालिका भी सुरक्षित मिली। दोनों को तुरंत थाना लाया गया, जहां बालिका का आवश्यक कथन लिया गया और मेडिकल जांच कराई गई। जांच में पुष्टि हुई कि आरोपी ने बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने का प्रयास किया था। इसके आधार पर आरोपी रितेश चौहान (19 वर्ष), पिता कन्हैया लाल चौहान, निवासी ग्राम कैशला थाना लैलूंगा, ह.मु. कायाघाट मुक्तिधाम के पास को गिरफ्तार कर धारा 87, धारा 65(1) बीएनएस एवं धारा 06 पॉक्सो एक्ट में अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
जूटमिल पुलिस ने इस कार्रवाई को महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों में त्वरित और प्रभावी कदम बताया। थाना प्रभारी प्रशांत राव ने कहा कि बालिका की सुरक्षा और आरोपी की गिरफ्तार सुनिश्चित करने के लिए टीम ने पूरी तैयारी और घेराबंदी की। इस कार्रवाई से यह संदेश गया कि महिला एवं बालिकाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों में पुलिस लगातार सतर्क है और किसी भी घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है। स्थानीय लोगों ने भी जूटमिल पुलिस की इस सफल कार्रवाई की सराहना की है और कहा कि ऐसी तत्पर कार्रवाई से आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा। पुलिस ने जनता से अपील की कि यदि किसी बालिका या महिला के साथ इस तरह की कोई घटना हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। यह गिरफ्तारी जिले में महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति पुलिस की जवाबदेही और तत्परता का उदाहरण है, जिससे भविष्य में ऐसे अपराधों को रोकने में मदद मिलेगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





