छत्तीसगढ़
जस्टिस संजय अग्रवाल कल लेंगे कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ
Shantanu Roy
6 Sept 2026 9:17 PM IST

x
लोकभावन में होगा शपथ ग्रहण समारोह
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल राज्य के नए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल रमेन डेका उन्हें पद की शपथ दिलाएंगे। समारोह में कई गणमान्य नागरिकों और वरिष्ठ अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्र सरकार के कानून मंत्रालय ने राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उनकी नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी की है।
अनुच्छेद 223 के तहत नियुक्ति
केंद्र सरकार की अधिसूचना के अनुसार, भारत के संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत राष्ट्रपति को प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद के कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति जस्टिस रमेश सिन्हा के मुख्य न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त होने के बाद की गई है। अब जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर हाईकोर्ट की जिम्मेदारी संभालेंगे।
वरिष्ठ न्यायाधीश हैं जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल
जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीशों में शामिल हैं। लंबे न्यायिक अनुभव के चलते उन्हें कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी दी गई है। शपथ ग्रहण के बाद वह औपचारिक रूप से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
Tagsकार्यवाहक मुख्य न्यायाधीशशपथ ग्रहणजस्टिस संजय कुमार अग्रवालहाईकोर्टराज्यपालन्यायपालिकाराष्ट्रपतिनियुक्तिसुप्रीम कोर्ट कॉलेजियममुख्य न्यायाधीशसंविधानन्यायाधीशशपथ समारोहकानून मंत्रालयन्यायिक नियुक्तिActing Chief Justiceoath-takingJustice Sanjay Kumar AgrawalHigh CourtGovernorjudiciaryPresidentappointmentSupreme Court CollegiumChief JusticeConstitutionjudgeswearing-in ceremonyMinistry of Lawjudicial appointment
Next Story





