छत्तीसगढ़
शादी के 5 महीने बाद ही उजड़ गया संसार, नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
jantaserishta.com
10 May 2026 6:53 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली है। शादी के सिर्फ पांच महीने बाद उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। यह घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान कामेश्वरी साहू के रूप में हुई है, जिसकी शादी परसतराई गांव में रहने वाले युवक से पांच महीने पहले ही हुई थी। अज्ञात कारणों के चलते उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल अब तक आत्महत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
CSP अभिषेक चतुर्वेदी का इस मामले में कहना है कि उन्हें कल सूचना मिली थी कि परसतराई गांव में रहने वाली कामेश्वरी साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी गई है। वहीं उन्होंने आगे कहा कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tagsछत्तीसगढ़धमतरीनवविवाहिता आत्महत्यानवविवाहिताChhattisgarhDhamtarinewly married woman commits suicidenewly married woman
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





