
x
रायपुर। केवल 5 सेकंड का समय लगता है सीट बेल्ट लगाने में और दुर्घटना से खुद को बचाने में। यह बात हम जानते तो हैं,पर मानते नहीं। ट्रैफिक नियमों को सिर्फ जानना काफी नहीं, मानना भी ज़रूरी है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश वासियों से आह्वान किया है, ट्रैफिक नियम जानिए,मानिए और बचाइए अपनी जान।
ट्रैफिक नियम आपकी सुरक्षा के लिए बनाए जाते हैं। आप इन नियमों को हमेशो फॉलो करते हैं तब आपके ऊपर एक रुपए का भी फाइन नहीं लगेगा। हालांकि, इन्हें तोड़ने पर 1 लाख का चालान भी कट सकता है। इतना ही नहीं, आपकी गाड़ी जब्त हो सकता है।
आपको सजा भी हो सकता है। यही वजह है कि कई मौके पर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक भी किया जाता है। हालांकि, कई मौके पर हम जल्दबाजी या अनजाने में ट्रैफिक नियम को तोड़ देते हैं। ऐसे में हम आपको यहां ट्रैफिक नियम तोड़ने पर होने वाले जुर्माने के बारे में बता रहे हैं। इन्हें जानने के बाद आप खुद को जुर्माने से बचा सकते हैं। हम यहां आपको ग्राफिक्स के जरिए 17 कंडीशन और उन पर लगने वाले जुर्माने के बारे में बता रहे हैं।
Next Story





