छत्तीसगढ़

कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता

Nilmani Pal
1 Nov 2022 8:49 AM GMT
कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता
x

मुंगेली। विकासखंड स्रोत केंद्र समग्र शिक्षा में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कबाड़ से जुगाड़ के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय FLN-TLM प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संकुल स्तर पर चयनित शिक्षक, विकासखंड स्तर पर सम्मिलित हुए। सहायक शिक्षण सामग्री में सभी शिक्षकों के द्वारा भाषा, गणित, खिलौना, अनुभव आधारित, कठपुतली एवं मुखौटा, पॉकेट बोर्ड एवं फ्लेश कार्ड, चित्र कहानियां, बिग-बुक, पोस्टर, प्रिंट-रिच वातावरण, डिजिटल शिक्षण सामग्री एवं ऑनलाइन सामग्री, और अन्य नवाचारी बहु उपयोगी शिक्षण सामग्री प्रदर्शित किए।

इस प्रतियोगिता में अशोक कुमार यादव, सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला दाबो, संकुल केंद्र-दाबो, वि.खं. एवं जिला मुंगेली, छत्तीसगढ़ के द्वारा उपरोक्त शिक्षण सामग्री तैयार करके प्रतियोगिता में भाग लेकर सराहनीय कार्य करने पर वि.खं.स्त्रोत समन्वयक डी.सी.डाहिरे के कर कमलों से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिक्षण सामग्रियों का निरीक्षण बी.ई.ओ. डॉ. प्रतिभा मंडलोई, डी.एम.सी. कौशिक सर, ए.पी.सी.अशोक कश्यप और संकुल समन्वयकों के द्वारा किया गया। सम्मान पत्र मिलने पर संकुल प्रभारी एवं प्राचार्य गोरेलाल बंजारे, संकुल समन्वयक रामेश्वर प्रसाद साहू, प्रधान पाठक विजय कुमार जयश्री, शिक्षिका उत्तरा डिंडोरे, दुर्गेशनंदिनी सोनवानी, डॉ. सरिता भारद्वाज और शिक्षक कुलदीप दिवाकर सहित अन्य शिक्षकों ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।

Next Story