
x
छग
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: एक बार फिर जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने की आशंका बन गई है। स्टाइपेंड सहित कई मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य विभाग और सरकार को 20 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। प्रदेश में दो हजार से अधिक जूनियर डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, जूनियर डॉक्टर पहले भी करीब आठ महीने पहले अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर चुके हैं, लेकिन सरकार की ओर से मिले आश्वासन के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इसी कारण अब दोबारा आंदोलन की स्थिति बन रही है।
जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रेशम सिंह ने कहा कि सरकार ने तीन साल पहले स्टाइपेंड बढ़ाया था, लेकिन इसे हर साल बढ़ाया जाना चाहिए। उनका कहना है कि अन्य राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में स्टाइपेंड काफी कम है, जिससे डॉक्टरों में असंतोष बढ़ रहा है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि 20 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो वे हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। इससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल सरकार और स्वास्थ्य विभाग की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि वे अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस निर्णय चाहते हैं।
Tagsजूनियर डॉक्टर हड़तालछत्तीसगढ़ डॉक्टर आंदोलनस्टाइपेंड विवादस्वास्थ्य विभागरायपुर खबरडॉक्टर अल्टीमेटममेडिकल स्ट्राइकछत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवाएंJDA छत्तीसगढ़Junior Doctors StrikeChhattisgarh Doctors MovementStipend DisputeHealth DepartmentRaipur NewsDoctors UltimatumMedical StrikeChhattisgarh Health ServicesJDA Chhattisgarh
Next Story





