छत्तीसगढ़

जज ने सह परिवार मिलेट्स व्यंजनों का उठाया लुत्फ

Nil dhankar
29 May 2023 3:50 PM IST
जज ने सह परिवार मिलेट्स व्यंजनों का उठाया लुत्फ
x

कोरिया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद कुमार ध्रुव गत रविवार को परिवार के साथ कोरिया मिलेट्स कैफे पहुंचे। कैफे की खूबसूरती को देखकर प्रभावित होकर उन्होंने कैफे का संचालन कर रही दीदियों से बात कर कैफे की जानकारी ली। उन्होंने सह परिवार यहां कोदो की खीर, रागी का चीला, ज्वार गुलाब जामुन, किनवा उपमा, मिलेट्स लस्सी, अन्य व्यंजनों का स्वाद लिया और मिलेट्स कैफे का संचालन कर रही समूह की दीदियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।



Next Story