छत्तीसगढ़

JSR EXCLUSIVE: संपत्ति कर और यूजर चार्ज आमजन को दे रहा दोहरा झटका

Shantanu Roy
22 March 2022 4:35 PM GMT
JSR EXCLUSIVE: संपत्ति कर और यूजर चार्ज आमजन को दे रहा दोहरा झटका
x
रायपुर ब्रेकिंग

रायपुर। रायपुर नगर निगम द्वारा लिए जाने वाले संपत्ति कर एवं यूजर चार्ज के प्रति आमजन एवं व्यापारियों का रोष लगातार बना हुआ है। संपत्तिकर के साथ नगर निगम द्वारा इस वर्ष यूजर चार्ज भी वसूला जा रहा है जिससे को आमजन दोहरा झटका मिला है।

इसे लेकर व्यापारी वर्ग तो लगातार विरोध कर ही रहा है साथ ही भाजपा के द्वारा भी इसका विरोध किया गया था और नगर निगम की सामान्य सभा में भी भाजपा नेताओं ने जमकर हंगामा किया था लेकिन लगातार हो रहे विरोध का शासन प्रशासन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है और नगर निगम इसे वसूलने के लिए अभी भी अडा हुआ है।
किस पर कितना लगेगा यूजर चार्ज :-
नगर निगम द्वारा जहा आवासीय क्षेत्र में
500 वर्गफुट तक 20रु प्रतिमाह के हिसाब से यूजर चार्ज लिया जायेगा।
501-1000 वर्गफुट के बीच 30रु प्रतिमाह के हिसाब से प्रतिमाह के हिसाब से यूजर चार्ज लिया जायेगा।
1000 वर्गफुट से अधिक 60रु प्रतिमाह के हिसाब से यूजर चार्ज लिया जायेगा।
वही रेस्टोरेंट में 250रु से लेकर 600 रु तक यूजर चार्ज लिया जायेगा।
वाणिजिकीय संस्थाओं में यूजर चार्ज -
छोटे फुटकर दुकान पर : 30रु
100 वर्गफुट तक की दूकान पर : 80रु
101-300 वर्गफुट तक की दूकान पर : 180रु
301-500 वर्गफुट तक की दूकान पर : 250रु
501-1000 वर्गफुट तक की दूकान पर : 350रु
1000 वर्गफुट से अधिक की दूकान पर : 600रु
यूज़र चार्ज पर जनता से रिश्ता से चर्चा करने पर सभी की अलग-अलग राय थी-
यूज़र चार्ज वसूलने का नियम 2017 में भाजपा द्वारा लाया गया था तब अमर अग्रवाल नगरीय प्रशासन मंत्री थे पर उस समय हमारे कांग्रेस की नगर निगम द्वारा इसे लागू नही होने दिया गया था। यूजर चार्ज न लेने पर रायपुर की स्वच्छता रैंकिंग घट गई थी और इससे हमारे स्मार्ट सिटी रैंकिंग को भी नुकसान हुआ है । हमने इसपर सरकार से चर्चा की है और जल्दी ही इसमें बड़ी कटौती की जाएगी। इस कटौती से व्यापारी वर्ग को बड़ी राहत मिल सकती है।
- अजीत कुकरेजा, कांग्रेस पार्षद
कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में संपत्ति कर आधा करने का वादा किया था लेकिन ठीक इसके उलट सरकार द्वारा संपत्ति कर में यूजर चार्ज जोड़कर आमजन पर भारी बोझ डाला जा रहा है। यूजरचार्ज के लिए नगर निगम बार-बार भाजपा सरकार को दोष देती है अब उनकी सरकार है ये अब इसमें परिवर्तन कर सकते हैं तो क्यों नही करते। नगर निगम स्वच्छता रैंकिंग के नाम पर आमजनता से वसूल कर रही है उन्हे ये स्पष्ट करना होगा कि नगर निगम स्वच्छता के लिए यूजर चार्ज ले रही है या स्वच्छता रैंकिंग के लिए।
- मीनल चौबे, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम रायपुर
यूज़र चार्ज सरकार द्वारा जारी आदेशानुसार ही लिया जा रहा है। नगर निगम द्वारा हर घर से जो कचरा इकट्ठा किया जाता है उसके एवज में हम यूजर चार्ज ले रहें हैं जिसका भुगतान न केवल प्रत्येक आवासीय और व्यवसायिक स्थलो के स्वामी को करना होगा बल्कि सभी शासकीय कार्यालयों द्वारा भी यूजर चार्ज का भुगतान किया जायेगा।
- अरविंद शर्मा, अपर आयुक्त नगर निगम रायपुर
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story