छत्तीसगढ़

रायपुर में बोले जेपी नड्डा - छत्तीसगढ़ अगर बना तो वो भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के कारण बना

Nil dhankar
9 Sept 2022 4:37 PM IST
रायपुर में बोले जेपी नड्डा - छत्तीसगढ़ अगर बना तो वो भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के कारण बना
x

रायपुर। छग की राजधानी रायपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अगर बना तो वो भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के कारण बना। छत्तीसगढ़ अलग राज्य बनने का एक विचार था और उस विचार को अटल जी ने साकार किया। ये मोदी जी की संस्कृति है कि अब किसी को भी जनता के सामने जाना पड़ेगा तो अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जाना पड़ेगा।

प्रधानमंत्री मोदी जी ने भारत की राजनीति की संस्कृति बदल डाली है। एक समय था जब कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस के भूपेश बघेल जैसे नेता भाई को भाई से लड़ाते रहे है, जाति के नाम पर वोट मांग कर समाज को खंडित करते रहे हैं, भ्रष्टाचार के सहारे लोगों को गुमराह करते रहे हैं।

आगे जेपी नड्डा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अभी बड़ी संख्या में आदिवासी भाई मारे गए, मगर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी केरल में राहुल गांधी के साथ ताली बजा रहे थे। छत्तीसगढ़ की जनता को छोड़कर एक परिवार की सेवा में लग गए हैं, आज ये स्थिति आ गई है। छत्तीसगढ़ में एक तरफ कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार है जो सिर्फ और सिर्फ जनता को लूटने में लगी है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा की सरकार थी जो दिन-रात छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा में लगी थी। राजनीति, कुर्सी पर बैठने का विषय नहीं है, राजनीति, गद्दी पर अड्डा जमाने का विषय नहीं है, राजनीति, सेवा के भाव से है और भाजपा के लिए सेवा ही लक्ष्य है। भाजपा के लिए सत्ता माध्यम है, सेवा हमारा लक्ष्य है।

Next Story