छत्तीसगढ़
सीधे बिलासपुर पहुंच रहे जेपी नड्डा, सभा को करेंगे संबोधित
Nil dhankar
30 Jun 2023 8:54 AM IST

x
बिलासपुर। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा अब रायपुर नहीं आ रहे। वे सीधे बिलासपुर जाकर वहीं से दिल्ली लौट जाएंगे। नड्ढा आज शाम बिलासपुर के नार्थ ईस्ट स्टेडियम में भाजपा की सभा लेंगे। इसमें 25 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह सभा महा जन संपर्क अभियान के तहत आयोजित है। कल देर रात प्रदेश भाजपा को मिले प्रोटोकॉल के अनुसार नड्ढा दिल्ली से चार्टर्ड प्लेन से शाम 4 बजे चकरभाठा बिलासपुर पहुंचेंगे। फिर सीधे सभा स्थल और उसके बाद प्रबुध्दजनों से मुलाकात कर शाम 7 बजे दिल्ली लौट जाएंगे।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर
Next Story





