छत्तीसगढ़

जेपी नड्डा रायपुर पहुंचे, माना विमानतल में बीजेपी नेताओं ने किया भव्य स्वागत

Nil dhankar
9 Sept 2022 11:47 AM IST
जेपी नड्डा रायपुर पहुंचे, माना विमानतल में बीजेपी नेताओं ने किया भव्य स्वागत
x

रायपुर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा राजधानी रायपुर पहुंच चुके हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, बृजमोहन अग्रवाल, डॉ. रमन सिंह समेत कई दिग्गज नेताओ ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट के VIP गेट के पास एक छोटा सा मंच बनाया गया है, जहां जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं का अभिवादन करेंगे। जेपी नड्डा के आगमन के दौरान एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। जेपी नड्डा के स्वागत के लिए जशपुर का नांदेडा बाजा बुलवाया गया है।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story